नालंदा में फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार, कैमूर की अभ्यर्थी बोली- नकली ज्वाइनिंग लेटर के दिए 1.5 लाख

नालंदा। राजगीर स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करने आई महिला को छबिलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2019 बैच के दारोगा अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद छबिलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगीर पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने को लेकर योगदान देने पहुंच रहे हैं। गिरफ्तार महिला कैमूर जिला के कुदरा गांव निवासी गीता देवी है। वह गुरुवार को फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर प्रशिक्षण लेने के लिए आई थी। पुलिस एकेडमी में नियुक्ति पत्र की जांच के दौरान अधिकारियों ने फर्जी पाया।

इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले कर चली गई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सेंटरों से 1.5 लाख रुपए में बांधने के पत्र खरीदी थी। जॉइनिंग के बाद 8 लाख में देने का सौदा हुआ था। सेंटरों की पहचान की जा रही है।

About Post Author

You may have missed