बिहार में चल रहा फर्जी एएनएम बहाली का खेल : अब तक सामने आए 50 से अधिक नए मामले, 53 एएनएम पर एफआईआर दर्ज

पटना। बिहार में इस समय फर्जी रूप से एएनएम बहाली का खेल चल रहा है। इस बात का खुलासा सरकारी आंकड़ों के द्वारा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के अलग-अलग जिलों से अब तक 50 से भी अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं। जहां इन मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वहीं अब बिहार सरकार भी अपने स्तर से इस मामले की जांच में जुट गई है। वही जांच शुरू होने पर फर्जी तरीके से की गयी बहाली का खुलासा हुआ है। पटना के सचिवालय थाने में इसे लेकर केस भी दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 53 एएनएम पर केस दर्ज किया गया है। इस पूरे बहाली प्रकरण में मोटी रकम के खेल की संभावना हैं।
53 एएनएम पर नामजद केस, फर्जी आदेश पर हुई तैनाती
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख के बयान पर एफआइआर दर्ज की गयी है। फर्जी तरीके से बहाल हुईं 53 एएनएम पर नामजद केस दर्ज होने की बात सामने आई है। वहीं इस पूरे मामले की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। बताया जाता है कि इस पूरे खेल के पीछे जालसाजों का हाथ है। पिछले साल 2021 में इन एएनएम की नियुक्ति का फर्जी आदेश निकाल दिया गया था। बताया जा रहा हैं कि फर्जी आदेश के आधार पर ही इन एएनएम की तैनाती जिलों में करवा दी गयी। लेकिन काम करने के बाद भी उन एएनएम को सैलरी नहीं दी गयी। जांच में खुलासा हुआ कि नियुक्ति से संबंधित दस्तावेजों पर अधिकारी के हस्ताक्षर भी फर्जी ही थे। जालसाजों ने खुद ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किया था। बगैर सत्यापन के ही जालसाजों की फर्जी चिट्ठी पर ज्वाइन कर लिया गया था।
मोटी रकम के खेल की आशंका
पूरे मामले का जब खुलासा होने लगा तो पुलिस ने उन महिलाओं को बुलाया, जिन्होंने फर्जी तरीके से ज्वाइन किया। पूछताछ में सारे राज बाहर आने लगे। अब इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड की तालाश है। वहीं इस पूरे प्रकरण में मोटी रकम के खेल की आशंका है। वहीं इस खेल में विभाग का भी कोई कर्मी शामिल हो सकता है, लेकिन अभी इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस हर एंगल पर जांच करेगी और सच सामने आएगा।

About Post Author

You may have missed