भाजपा अति पिछड़ा विरोधी, उमेश कुशवाहा बोले- हमलोग 2024 बनाएंगे भाजपा मुक्त सरकार

गोपालगंज। नीतीश कुमार की जदयू इन दिनों कर्पूरी चर्चा व पोल खोल अभियान के तहत भाजपा पर निशाना बना रही है। इसी कड़ी में आज गोपालगंज के कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में शनिवार को JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पहुंचे हैं। वही इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। वही पत्रकारों से बात करते हुए JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। बता दे की पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत उचकागांव प्रखंड के समहूर गांव के पास आयोजित होने वाले कर्पूरी चर्चा में शामिल होने के लिए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा गोपालगंज पहुंचे थे। वही कार्यक्रम में शिरकत करने के पहले उन्होंने बातचीत की। उन्होंने कहा कि 6 महीने पहले कर्पूरी चर्चा की शुरुआत हुई और लगातार यह दूसरा चरण है, जो अनवरत चलता रहेगा। वही इस कार्यक्रम को सभी जिला में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों-हाथ लिया है। सभी जगह सफलता मिल रही है। वही इस कार्यक्रम का मुख्य समापन 24 जनवरी 2024 को कर्पूरी जयंती के अवसर पर होगा। कर्पूरी चर्चा के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक एकजुट का परिचय देते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार और उनके आदर्शों को आकार देने का काम नीतीश कुमार ने किया है।

वही इसको गांव-गांव तक घर-घर तक जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उमेश कुशवाहा ने आगे कहा कि भाजपा अति पिछड़ा विरोधी हैं। लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी, समाज विरोधी भाजपा है। आज देश का लोकतंत्र लहूलुहान है। संविधान के ढांचे को नष्ट किया जा रहा है। इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है। इसके माध्यम से भाजपा मुक्त भारत बनाने का जो संकल्प हमारे नेता ने लिया है, उसे हम लोगों ने बढ़ाने का काम किया। जी-20 सम्मेलन में भाग लेने जा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मामले में किए गए सवाल पर कहा कि यह परंपरा है। इसे राजनीतिक चेहरे के रूप या दूसरे रूप में नहीं लेना चाहिए। यह राजनीतिक परंपरा है, देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को बुलाया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि देश की हालत क्या हो गई है, ये आपसे छिपा नहीं है। देश की क्या स्थिति है सभी को अवगत है। भाजपा के पास कोई मुद्दा है? वह जाति और धन के नाम पर लोगों को भड़काने का काम करती है। हम लोगों ने भाजपा मुक्त सरकार बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed