PATNA : अजय कुशवाहा बने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश विस्तार प्रमुख

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू तिवारी ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा को पार्टी विस्तार प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है। वही कुशवाहा 2015 वैशाली सीट से एनडीए के टिकट पर विधान पार्षद और 2020 में विधानसभा वैशाली के प्रत्याशी रहे हैं। वही अजय कुशवाहा जी पार्टी के एक समर्पित और पूराने कार्यकर्ता हैं तथा पार्टी की सभी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय हैं। इसलिए पार्टी ने उनकी निष्ठा और समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। वही अजय कुशवाहा के मनोनयन को लेकर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि इस मनोनयन को लेकर मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव रेणु कुशवाहा, इंदु कश्यप, सत्यानंद शर्मा, पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, संगठन मंत्री रविंद्र सिंह, सदस्यता अभियान प्रभारी संजय रविदास, प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय सिंह, चुनाव प्रबंधन प्रमुख सुरेंद्र विवेक, डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, अशरफ अंसारी के अलावें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान, अनुपम पासवान, शोभा पासवान, परशुराम पासवान, डॉ. अजय प्रिंस, सुरेंद्र ठाकुर, साजेश पासवान, मीडिया प्रभारी, निशांत मिश्र और कुंदन पासवान ने उन्हें बधाई दी है।

About Post Author

You may have missed