August 10, 2026

सीएम नीतीश ने JDU नेता के निधन पर जताया दुख, आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU नेता संजय मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. संजय मंडल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे भागलपुर जिला के निवासी थे। वही वे सुल्तानगंज के जदयू नगर अध्यक्ष थे। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश ने संजय मंडल की पत्नी नीतू सिंह से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

You may have missed