BIHAR : JAAP की प्रदेश कमिटी का विस्तार, 4 प्रदेश महासचिव व दो सचिव मनोनीत

file photo

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) की कमिटी का पुनर्विस्तार का प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने राज्य कार्यकारिणी में पुन: संक्षिप्त विस्तार करते हुए सत्येन्द्र पासवान, प्रिंस विक्टर, संतोष कुमार झा एवं मुकेश शर्मा को प्रदेश महासचिव तथा जफर मुस्तफा एवं राजेश मिश्र को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। उन्होंने पार्टी के कुछ प्रकोष्ठों का भी पुनर्गठन करते हुए पूनम झा को प्रदेश अध्यक्ष, विभा देवी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं सुप्रिया खेमका को प्रधान महासचिव तथा वीरेन्द्र पासवान को अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ, तोहाराब नियाजी को युवा शक्ति, भानु कुमार यादव को सेवा दल, अकबर अली को अल्पसंख्यक प्रकोष्ट का प्रदेश अध्यक्ष तथा राजीव रंजन उर्फ सुरेन्द्र यादव को युवा शक्ति का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
उन्होंने डॉ. अब्दुल सलाम उर्फ मुन्ना खां को दरभंगा जापलो का जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उनकी 41 सदस्यीय कमिटी स्वीकृति दे दी है। श्री कुशवाहा ने मधुबनी जिला में देव कुमार यादव को किसान प्रकोष्ठ, मो. मोहफिल को युवा शक्ति, ब्रज किशोर भारती को सेवादल एवं रहमत आलम को युवा परिषद् का जिलाध्यक्ष बनाने की स्वीकृति दी है।

About Post Author

You may have missed