जमुई के पूर्व विधायक स्व अभय सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई, मंत्री सुमित कुमार सिंह समेत हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जमुई।जमुई की धरती के क्रांतिकारी राजनीतिक शख्सियत तथा अपने समय के युवा सम्राट पूर्व विधायक स्व-अभय सिंह की पुण्यतिथि आज जमुई में मनाई गई। स्व- अभय सिंह बिहार के कद्दावर राजनेता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व नरेंद्र सिंह के पुत्र तथा जमुई की धरती के महान क्रांतिकारी पूर्व मंत्री स्व श्री कृष्ण सिंह के प्रपौत्र थे। उनके अनुज सुमित कुमार सिंह अभी बिहार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हैं जो अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।जमुई के विकास में काफी कम समय में कई कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले जमुई के पूर्व विधायक स्मृतिशेष अभय सिंह जी की 14 वीं पुण्यतिथि आज कचहरी चौक स्थित अभय सिंह स्मारक स्थल पर मनायी गई, जिसमें शामिल होकर उनके अनुज बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह उनके अग्रज पूर्व विधायक अजय प्रताप, अमित कुमार सिंह समेत हजारों लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने उपस्थिति होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मंत्री सुमित कुमार सिंह ने उल्लेख करते हुए कहा कि वे 2005 में महज 9 महीने के अंतराल में चकाई एवं जमुई से विधायक चुने गए। दोनों क्षेत्रों के विकास में समानता रखते हुए जिले के विकास में भी उनकी अहम भूमिका रही। उनके असमय जाने के बाद उनकी सोच और विरासत को लेकर हमने आगे चलने का फैसला किया, ताकि क्षेत्र के विकास का जो बीड़ा उन्होंने उठाया था, वो रुके नहीं। वे जनप्रिय नेता थे। उनकी स्मृति और उनका संकल्प लेकर हम भी उनके पदचिन्हों पर अग्रसर हैं।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक अजयप्रताप सिंह,अमित सिंह, एसडीएम अभय तिवारी, जेपी सेनानी राजेश, बच्चन, मनोज, शंकर सिंह, ब्रह्मदेव रावत, पवन सिंह रावत, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, रविंद्र मंडल, किस्टो तांती, बृजनंदन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत तो बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थें।

About Post Author

You may have missed