ईद को लेकर आज से दो दिनों तक गांधी मैदान में लोगों की एंट्री बैन, आदेश जारी

पटना। राजधानी पटना में बुधवार को ईद का त्यौहार मनाया जाना है, इसी की काले का राजधानी के गांधी मैदान में मंगलवार से आम लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह प्रतिबंध मंगलवार और बुधवार या गुरवारा की दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। यानी जिस दिन ईद मनाई जाएगी, उस दिन तक बंद रहेगा। लेकिन ईदुल फितर (ईद पर्व) के पूर्व को लेकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों की एंट्री होगी। इसके अलावा नमाज अदा करने वाले लोगों के लिए गांधी मैदान को खोला जायेगा। जिला पदाधिकारी के द्वारा पटना एसएसपी को गांधी मैदान के सभी प्रमुख गेटों पर लाठी बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है। गेट नंबर 1, 5, 7 और 10 पर लाठी बल तैनात हैं। साथ ही साथ गांधी मैदान की सुरक्षा में लगे निजी सिक्योरिटी एजेंसी को भी इस बाबत में आदेश दिया गया है। पटना के गांधी मैदान में हर साल की तरह इस बार भी ईद की नमाज को लेकर विशेष तैयारी की गई है। सुबह लगभग 7:30 बजे यहां नमाज अदा की जाएगी। हर वर्ष की तरह इसबार भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें शिरकत कर सकते हैं। ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी या 11 अप्रैल को यह आज रात चांद के दीदार के बाद सुनिश्चित हो पाएगा।

About Post Author

You may have missed