October 15, 2026

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को बुलाया, बैलेट पेपर का मुद्दा उठा सकती है कांग्रेस

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को अहम बैठक के लिए बुलाया है। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव को लेकर अहम चर्चा होगी। इस दौरान बैलेट पेपर से चुनाव कराने का मुद्दा उठ सकता है। सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर कांग्रेस फिर गुहार लगाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस और आम आदमी सहित कई अन्य दल इवीएम को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। सोमवार को ये बैठक दिल्ली निर्वाचन विभाग के कार्यालय में थोड़ी देर शुरू होगी।बता दें कि विपक्षी दलों की ओर से ईवीएम को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि कांग्रेस एक बार फिर से बैलेट पेपर का मुद्दा जोर-शोर के साथ उठाएगी।

You may have missed