अमृतवर्षा विशेष रिपोर्ट: क्या लोकतंत्र में ‘एक वोट’ भी इतिहास बदल सकता है?
चेन्नई।अक्सर लोग सोचते हैं कि “मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ेगा?” लेकिन तमिलनाडु के हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों ने इस सोच को हमेशा के लिए बदल दिया है। TVK पार्टी और DMK के बीच हुआ यह मुकाबला लोकतंत्र के इतिहास के सबसे रोमांचक और करीबी मुकाबलों में से एक बन गया है।

सिर्फ 1 वोट का अंतर, और रच गया इतिहास!
तमिलनाडु की इस सीट पर मुकाबला इतना कड़ा था कि अंतिम राउंड तक किसी को अंदाजा नहीं था कि ऊंट किस करवट बैठेगा। जब अंतिम परिणाम घोषित हुए, तो पूरा चुनाव आयोग और जनता दंग रह गई।
श्रीनिवासा सेतुपति (TVK): 83,013 वोट
पेरियाकरुप्पन (DMK): 83,012 वोट
महज 1 वोट के अंतर ने श्रीनिवासा सेतुपति को विजेता बना दिया और DMK के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।
आपका एक वोट कितना बहुमूल्य?
यह जीत उन सभी के लिए एक कड़ा सबक है जो मतदान के दिन को छुट्टी मानकर घर पर बैठते हैं। यदि DMK का एक समर्थक और घर से निकल गया होता, तो नतीजा ‘टाई’ हो सकता था, और यदि दो निकलते तो परिणाम ही कुछ और होता।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह जीत साबित करती है कि अब मतदाता हर एक सीट पर जागरूक है और मुकाबला अब एकतरफा नहीं रहा।
अमृतवर्षा न्यूज़ डिजिटल की अपील: यह परिणाम चीख-चीख कर कह रहा है कि लोकतंत्र में कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता, सिर्फ आपका ‘एक वोट’ ही सबसे बड़ा ‘किंगमेकर’ है।
ब्यूरो रिपोर्ट: अमृतवर्षा न्यूज़ डिजिटल (पहली खबर सब पर नजर)
#ElectionResults #OneVotePower #TVK #DMK #TamilNaduPolitics #AmritvarshaNews #Democracy #HistoryCreated

