पटना सिटी में रास्ते के विवाद को लेकर सड़क पर उतरे लोग, अशोक राजपथ पर लगा रहा घंटो जाम

पटना। राजधानी पटना में रास्ता के विवाद को लेकर स्थानीय लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आये। वही आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ, पटना सिटी मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी एवं ASP सहित पुलिस बल ने बलपूर्वक लोगों का प्रदर्शन खत्म कराया। वही स्थानीय लोगों की यह मांग है कि गुरु गोविंद सिंह अस्पताल को घेर देने से उनके आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। लोगों का कहना है कि ये रास्ता काफी पुराना है। बता दे कि अभी 2 दिन पूर्व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का भ्रमण करके यहां कई योजनाओं का शिलान्यास किया था। उसी के तहत शुक्रवार को उन योजनाओं का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इसे लेकर गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के चारों तरफ खुले जगहों को चारदीवारी से घेरा जा रहा था। वही इसे लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का यह कहना है कि दीवार खड़ी करने से आवागमन का मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाएगा। वही लोगों के विरोध की सूचना मिलते ही पटना सिटी के सदर SDM गुंजन सिंह, ASP शरण आर एस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को बलपूर्वक वहां से हटा दिया।

About Post Author

You may have missed