मुख्यमंत्री को लेकर BJP का दावा, सम्राट चौधरी ने कहा- जमुई से होंगी नीतीश जी के राजनीतिक जीवन को समाप्त करने की शुरुआत

जमुई। बिहार में 33 वर्षों तक दो लोगों ने राज किया। वही इसके बावजूद राज्य के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बता दे की यह पूरी बाते शुक्रवार को भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जमुई पहुंचने के बाद कहीं। बता दे की शुक्रवार को BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एक कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए जमुई पहुंचे थे। वही उन्होंने शहर के एक विवाह भवन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इशारों-इशारों में लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 9 सालों में विकास के कार्य किए हैं, वह 75 सालों में भी नहीं हुआ था। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पटना से कोलकाता तक एक्सप्रेस-वे बनाना चाहते हैं। लेकिन बिहार राज्य सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रही है। वही इस कारण इस विकास कार्य में समस्या उत्पन्न हो रही है। RJD के वरिष्ठ नेता भाई बीरेंद्र के बयान पर उन्होंने कहा कि RJD ही उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती है तो हमलोग उनकी बातों को क्या गंभीरता से लें।
मुख्यमंत्री की राजनीति सफर जमुई से होगी शुरुआत
वही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के राजनीतिक जीवन को समाप्त करने की शुरुआत जमुई से ही होगी। वही उन्होंने कहा की राजद ने बिहार के लोगों को लूटने का काम किया है, जनता सब जानती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनानी है। इसलिए लोकसभा चुनाव मैं बिहार की 40 की 40 सीटों को जिताने का कार्य करें। साथ ही कहा कि BJP के मंडल अध्यक्ष भी अगर बिहार के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे तो वह नीतीश कुमार से बेहतर होगा। वही इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह के अलावा कई BJP कार्यकर्ता शामिल थे।

About Post Author

You may have missed