राजाघाट में डूबे रोनी का शव कंटाही घाट में मिला, रोहित के शव की खोज जारी

पटना सिटी (आनंद केसरी)। आलमगंज थाना के राजाघाट पर स्नान के दौरान 3 बच्चे 19 सितंबर को डूब गए थे। इनमें से एक बच्ची राधिका का शव उसी दिन बरामद कर लिया गया था, जबकि दो का पता नहीं चल सका। लगातार एसडीआरएफ और परिजनों के द्वारा खोजबीन जारी थी। वार्ड पार्षद किरण मेहता के पति धनंजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार को भोला राम की बेटी रोनी कुमारी का शव कंटाही घाट किनारे पाया गया। लोग उसे लेकर घर लौटे। इसके बाद चीख-पुकार मच गया। अभी जित्तू राम के बेटे रोहित के शव को खोजने का काम जारी है। विदित हो कि 19 सितंबर को शेरशाह रोड के पीताम्बरा मबदिर के पीछे अम्बेडकर स्लम में रहने वाले 6 बच्चे गंगा स्नान के दौरान अपराह्न 4 बजे के करीब डूबने लगे। इसमें 3 को बचा लिया गया, जबकि 3 डूब गए। सभी बच्चे के माता-पिता नगर निगम में सफाईकर्मी हैं।

About Post Author