December 3, 2023

गुरुनगरी पटना साहिब पहुंची द्रौपदी मुर्मू, गुरुद्वारा में मत्था टेका भारत की तरक्की व देश में शांति बने रहने की कामना

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां चौथे कृषि रोड मैप का लोकार्पण करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटनासिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर पहुंचीं है. जहां उन्होंने गुरु के दरबार में मत्था टेका। वही इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप सरोपा सौंपा गया। वही इस मौके पर राष्ट्रपति ने भारत की तरक्की के साथ-साथ पूरे देश में शांति व सद्भाव बने रहने की कामना की। वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी मौजूद रहे। बता दे की बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेने के बाद बाद शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरमंदिर साहिब पहुंची और गुरु के दरबार में मत्था टेका। यहां करीब 30 मिनट रूकने के बाद राष्ट्रपति वापस राजभवन के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजभवन में रात्री भोज का आयोजन किया गया है। वही राज्यपाल की तरफ से आयोजित भोज में सभी गणमान्य लोगों के शामिल होंगे। भोज में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में रात्री विश्राम करेंगी। वहीं 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे चौपर के माध्यम से मोतिहारी जाएंगी, जहां सुबह 10:45 से 11:45 बजे तक वे महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वही इसके बाद वे वापस पटना पहुंचेंगी व इसी दिन शाम 5:30 बजे पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। वही इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी और वहीं रात्री विश्राम करेंगी। वही इसके बाद 20 अक्टूबर को वे गया जाएंगी, जहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

About Post Author

You may have missed