राष्ट्रपति चुनाव : विशेष विमान से आज पटना आएगी एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू; बीजेपी ने की स्वागत की तैयारी, एयरपोर्ट पहुचे कई बड़े नेता

पटना। राष्ट्रपति चुनाव में अपने समर्थन के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू अब मंगलवार को सुबह 11 बजे विशेष विमान से पटना आएंगी। वही निर्धारित समय से एक घंटा देरी से वह पहुंचेंगी। हालांकि उनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, मंत्री जीवेश मिश्रा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। विधायक संजीव चौरसिया भी मौके पर पहुंचे चुके हैं। वही भाजपा ने एयरपोर्ट पर उनके भव्य स्वागत का इंतजाम किया है। सबसे पहले द्रौपदी मुर्मू पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्रियां उनका स्वागत करेंगी। वहीं, भाजपा के अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा तथा किसान मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत बाटा मोड़ (फ्रेजर रोड) पर किया जाएगा। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू पटना के होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां एनडीए के घटक दलों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह पटना से रवाना हो जाएंगी।
बिहार के MP-MLA वोट का 81,239 हैं मूल्य
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार की भुमिका अहम रही है। इस चुनाव में बिहार के वोटों की महत्ता बेहद ज्यादा है। बिहार के सांसदों के वोट का मूल्य 39200 है। बिहार में विधायकों की संख्या 243 है। जबकि राज्यसभा और लोकसभा मिलाकर सांसदों की संख्या कुल 56 है। इनमें लोकसभा के 40 और राज्यसभा के 16 सदस्य हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के पास राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा तीनों मिला कर कुल 81 हजार 239 मूल्य के वोट हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के एक विधायक के वोट का मूल्य 173 है। इस तरह विधायकों के कुल मत का वैल्यू 42 हजार 39 है।
बिहार एनडीए द्रौपदी को देगा बढ़त
बिहार के लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के तीनों सदस्यों की वोटों की 81 हजार 239 मूल्य के वोट हैं। इसमें एनडीए के पास सभी दलों को मिलाकर 54 हजार 539 मत हैं, जबकि विपक्ष के पास 25 हजार 24 वोट है। जिसके बाद 29 हजार 515 मतों से बिहार एनडीए को बढ़त दे सकता है।

About Post Author

You may have missed