राष्ट्रपति चुनाव : पटना पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से होटल मौर्य में करेगी मुलाकात

पटना। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंच गई हैं। पटना एयरपोर्ट पर एनडीए के तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर जाएंगी, जहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। यहां से वे होटल मौर्या जाएंगी, जहां वे एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगी। द्रौपदी मुर्मू पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगी और दोपहर का भोजन करने के बाद डेढ़ बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान वे एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से होटल मौर्य में मिलेंगी। द्रौपदी मुर्मू एनडीए के सभी सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगी।

बता दें कि बीजेपी ने आरजेडी और वामदलों से भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में समर्थन मांगा है। दरअसल, एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू पूरे देश के राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील कर रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से इस अभियान को शुरू किया था। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को वे झारखंड की राजधानी रांची पहुंची थीं। रांची में बीजेपी और जेएमएम नेताओं से मुलाकात के बाद मंगलवार को वे पटना पहुंची हैं।

About Post Author

You may have missed