जहानाबाद में अनदाता आये रोड पर : जमीन मोटेशन के लिए मांगे जा रहे है पैसे के विरोध में धरना- प्रदर्शन 

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले में किसान संघर्ष समिति द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष दिया धरना। वही किसानों ने बताया कि दाखिल खारिज डिमांड अलग करने के लिए किसानों से अंचल कार्यालय में पैसे की वसूली की जा रही है। जिसे आम किसान काफी परेशान हैं। जबकि सरकार द्वारा बार-बार निर्देश दिया जा रहा है कि सभी किसान अपना-अपना मोटेशन करवा ले, लेकिन पैसे के कारण किसानों का मोटेशन नहीं हो रहा है। जिससे किसान अनुदान राशि से भी वंचित हो रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसान को परेशान किया जा रहा है। इसे प्रतीत हो रहा है कि पदाधिकारी निरंकुश हो चुके हैं। जिसके कारण किसानों के कार्य में बाधा पहुंचाया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि किसानों को फसल की उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इसके कारण किसान खेती बारी छोड़ने के लिए विवश हो रहे हैं। जबकि सरकार लगातार किसानों की हित की बात करती है। लेकिन धरातल पर किसान किसी तरह का मदद सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। इससे किसान काफी परेशान हैं। वही उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा किसानों को मदद नहीं किया गया तो हम लोग जोरदार आंदोलन करेंगे और जिला मुख्यालय से लेकर राजधानी तक किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा। वही उन्होंने कहा कि किसान जो पूरे विश्व को खिला रहा है आज के समय में किसान ही भूखा है। जब किसान भूखा रहेगा तो इन लोगों को कैसे खिला पाएगा। इसलिए सरकार को सोचना चाहिए कि किसान को फसल के उचित मूल्य उपलब्ध कराया जाए। जिसे किसान अपने जीवन बसर कर सकें। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।

About Post Author

You may have missed