September 25, 2026

PATNA : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने लोगों के बीच साड़ी, कंबल एवं अनाज का किया वितरण

  • पूर्व पीएम अटल बिहारी एवं महामना मालवीय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

पटना। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पटना के वार्ड नंबर 3 स्थित प्राथमिक विद्यालय रुकनपुरा में दलित एवं महादलितों के बीच मनाया। कार्यक्रम का संयोजन जागो दलित एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्जित चौबे ने किया।


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी सदैव गरीबों के कल्याण के लिए तत्पर रहे। उनकी प्राथमिकताओं में गरीबों का कल्याण सर्वोपरि था। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अटल जी के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। आज देश में कई महत्वपूर्ण योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए चल रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुकों के बीच अनाज का भी वितरण किया गया। इस मौके पर श्री चौबे ने महिलाओं के बीच साड़ी, जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। वहीं बच्चों के बीच फल एवं मिठाइयां वितरित की गई। इस मौके पर बिहार एवं केंद्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया गया। धन्यवाद ज्ञापन अर्जित चौबे ने दिया।

You may have missed