ढाई वर्षो से फरार कुख्यात अपराधी धन्नो साव को खगौल पुलिस ने किया गिरफ्तार

*मनोज महतो हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार*

 

पटना/खगौल। रालोसपा नेता मनोज महतो हत्याकांड का मुख्य आरोपी कृष्णा साव का पुत्र धन्नु साव को ढाई वर्षो के बाद पुलिस ने शाहपुर दाउदपुर से गिरफ्तार कर लिया।विगत 9 अप्रैल 2018 को 45 वर्षीय रालोसपा नेता मनोज महतो को दल्लुचक चरघरवा मोड़ पर सरेआम गोली मार कर हत्या कर दिया गया था।इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि धन्नु साव की माँ आशा देवी दानापुर नगर परिसद के वार्ड नम्बर 1 की पार्षद है।धन्नु साव पर खगौल, दानापुर, फुलवारीशराफ में हत्या, लूट, रंगदारी के करीब 20 मामले दर्ज है। उन्होने बताया कि रालोसपा नेता मनोज महतो की हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई थी। हत्या में शामिल कुख्यात अपराधी अरविंद पासवान सहीत पांच अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि मनोज महतो की हत्या का मुख्य गवाह 45 वर्षीय अरूण कुमार उर्फ टेनी की भी सरेयाम करीब साढ़े पांच बजे गड़िखाना शिव मंदिर के समक्ष मेन रोड पर अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था,औऱ धन्नू साव को आगे की कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।

About Post Author

You may have missed