गोपालगंज में इलाज ना मिलने से मां और बच्चे दोनों की मौत, लोगों ने अस्पताल में किया हंगामा

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में प्रसव के दौरान मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर नेचुआ ग़ांव की है। बताया जा रहा कि महिला को रात लेबर पेन हुआ। जिसके बाद उसे लेबर वार्ड में भर्ती कराया गया था। रात भर महिला दर्द से तड़पती रही। कोई भी डॉ नहीं आया। जिसके बाद महिला के मुंह और नाक से झाग आने लगा। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। फिर डॉ इलाज करने के लिए पहुंचे। तब तक जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद अस्पताल प्रशासन परिजनों को शांत कराने लगे। वहीं परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर समय पर पहुंच जाते तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी। हंगामा करने पर डॉक्टर सुबह में पहुंचे, अस्पताल प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि मामले की जांच उपाधीक्षक डॉ शशि रंजन प्रसाद खुद कर रहे हैं। मरीज के गैसपीन में होने की बात सामने आयी है। वहीं मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

About Post Author

You may have missed