February 17, 2026

हाईकोर्ट के जज अनिल कुमार उपाध्याय का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, अधिवक्ताओं व अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

पटना। पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय के पार्थिव शरीर को आज पटना हाइकोर्ट परिसर में लाया गया। वही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एसीजे जस्टिस सी। एस। सिंह व अन्य जजों के अलावे बड़ी संख्या मे अधिवक्ताओं, अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बता दे की जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय का कल चेन्नई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 60 साल की आयु में उनका निधन हुआ। वही उन्होंने पटना हाइकोर्ट के जज के रूप में मई, 2017 कार्य करना प्रारम्भ किया। मिली जानकरी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पटना के दीघा घाट पर हिंदू-रीतिरिवाज के साथ शाम 5 बजे किया जाएगा।

You may have missed