September 28, 2026

नेपाल की सीमा से सटे किशनगंज में पेड़ से लटका मिला तीन सहेलियों का शव, इलाके में मचा हड़कंप

पटना। नेपाल की सीमा से सटे किशनगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यहां तीन सहेलियों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। जिसके बाद सीमावर्ती इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि मृतका तीनों सहेलियां चाय बगान में काम करती थी। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार तीन सहेलियों का शव ठाकुरगंज के भारत-नेपाल बॉर्डर पर सटे नेपाल स्थित दल्लेंगांव (गणेश टोला) के समीप पेड़ पर लटका मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि कि तीनों की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया है। वहीं कुछ लोग खुदकुशी की आशंका जता रहें हैं। स्थानीय नेपाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

You may have missed