नालंदा में नवविवाहिता का शव मिलने से हडकंप, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, ससुराल वाले फरार

राजगीर। नालंदा में राजगीर थाना क्षेत्र के बड़ाकर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में पुलिस द्वारा शव को बरामद किया गया था। मृतका रुदल मांझी की वषीर्या पत्नी मांगो देवी थी। इस मामले में नवादा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी मृतका के पिता मनोज मांझी के द्वारा 4 हजार के खातिर बेटी की हत्या का आरोप पति रूदल मांझी एवं बेटी की गोतनी लक्षो देवी पर लगाया है। प्राथमिकी के अनुसार 5 महीने पूर्व मनोज मांझी ने अपनी बेटी की शादी रुदल मांझी से किया था। जिसके बाद से ही 4 हजार की खातिर मांगो देवी से ससुराली परिवार के द्वारा मारपीट किया जाता था। घटना के 15 दिन पहले ही मनोज मांझी अपनी बेटी को उसके ससुराल से विदा कर मायके ले गया था। हत्या के 2 दिन पूर्व पति के द्वारा जबरन उसे ससुराल लाया गया। जहां दो दिन बाद मारपीट करते हुए गला घोट उसकी हत्या कर दी गई। ससुराल के आसपास के लोगों के द्वारा उन लोगों को घटना की जानकारी मिली। जब वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर का सभी सदस्य फरार था। आस-पड़ोस के लोगों का कहना था कि गुरुवार को सास से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मांगो देवी खुद को कमरे में बंद कर ली और फांसी लगा खुदकुशी कर ली। वहीं इस मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About Post Author

You may have missed