अररिया में दहेज की भेंट चढ़ी बेटी : गला दबाकर विवाहिता की हत्या, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

अररिया। बिहार में दहेज के लिए हत्या होना आम बात सी हो गई है। ससुरालवालों के तरफ से शादी के कुछ दिन बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जनर लगता है। इसी कड़ी में बिहार के अररिया जिले के बथनाहा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर वार्ड संख्या 11 में दहेजलोभियों के द्वारा विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने में आया है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया में लाया गया। वही पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए महिला के मायके वालों के दे दिया गया। बथनाहा ओपी थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
एक साल पहले हुई थी शादी
वही मृतिका की पहचान शाहबाजपुर वार्ड संख्या 11 निवासी सोनू कुमार मंडल की पत्नी कंचन कुमारी के रूप में हुई है। मृतिका के भाई विक्रम कुमार मंडल ने बताया कि उनकी बहन कंचन कुमारी गांव के ही युवक सोनू कुमार पिता दिनेश कुमार मंडल से प्रेम करने लगी थी। उसके बाद दोनों ने एक साल पूर्व अररिया व्यवहार न्यायालय में शादी कर ली थी। वही इस शादी से लड़के के परिजन खुश नहीं थे। शादी के बाद जब कंचन अपने पति सोनू के साथ ससुराल पहुँची तो ससुराल वालों ने उसे रखने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद कंचन कुमारी के पति सोनू कुमार पत्नी को लेकर कुछ दिन दूसरी जगह रहने लगे। कुछ दिन बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर में रहने लगे। जिसके बाद लड़की पक्ष से दहेज की मांग सोनू कुमार व उनके परिजनों के द्वारा की जाने लगी। वही इस घटना से पूर्व दहेज की मांग की गई थी और साथ ही लड़की पक्ष को कंचन को मारने की धमकी दी जा रही थी।
दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप
वही इसी दरमियान लड़की पक्ष के लोगों को लड़के पक्ष के द्वारा जानकारी दी गई की उनकी लड़की बीमार है। जिसके बाद लड़की का भाई वहां पहुंचा तो वो अपनी बहन को मृत पाया। इसके बाद लड़की के भाई ने घटना की सूचना बथनाहा ओपी थाना पुलिस को दिया। वही मृतका का भाई विक्रम कुमार मंडल ने बताया कि कंचन कुमारी और सोनू कुमार ने एक साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही कंचन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और साथ ही मारने की धमकी दी जा रही थी। उन लोगों ने मेरी बहन को मार दिया।

About Post Author

You may have missed