PATNA : पत्रकारिता की आड़ में साइबर क्राइम करने वाली युवती मनेर से गिरफ्तार, कई प्रेस के फर्जी ID कार्ड बरामद

मनेर, पटना। बिहार की राजधानी पटना में पत्रकारिता की आड़ में साइबर क्राइम करने वाली एक लड़की को पटना पुलिसने मनेर से गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने उसके पास से प्रेस का फर्जी आई कार्ड सहित कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं। गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार लड़की थाना में ही पदाधिकारियों पर अपना रौब जमाने लगी लेकिन पुलिस ने उसे साइबर क्राइम के जुर्म में बुधवार की शाम जेल भेज दिया। इस संबध में पालीगंज अनुमंडल पदाधिकारी अवधेश दीक्षित ने बताया कि विक्रम थाना के संतोष कुमार ने साइबर क्राइम के बारे में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया था उनके अकाउंट से लगभग दो लाख रुपए की निकासी कर ली गई है।

कई बैंकों के ATM पुलिस ने किया जब्त, हाजीपुर की रहने वाली है महिला

पुलिस ने छानबीन शुरू की तो इस मामले में एक अकाउंट से पैसा निकालने वाली किरण कुमारी को मनेर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद किरण कभी अपना नाम काजल बताती तो कभी किरण कुमारी। पुलिस ने जब गहराई से छानबीन शुरू किया तो पता चला कि किरण कुमारी हाजीपुर की रहने वाली है। वह अपने पति से अलग होकर आकाश नाम के लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। किरण और आकाश मिलकर कई लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं। पुलिस ने उनके पास से कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अवधेश दीक्षित ने बताया कि किरण कुमारी बिहार ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के फ्लिपकार्ट कंपनी से भी फर्जी रूप से पैसा निकासी की है।

प्रेमी के साथ मिलाकर कई लोगों को लगाया चुना, थाने में पुलिस के साथ की बदतमीज़ी

पुलिस का यह मानना है कि इस मामले में किरण का एक गैंग है जो बिहार के बाहर रहकर साइबर क्राइम के माध्यम से लोगों के अकाउंट से पैसा उड़ा लेती है। गिरफ्तारी के बाद जब किरण कुमारी को थाना लाया गया तो वह पुलिस पर ही अपना रौब जमाना शुरू कर दिया लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक नहीं चली और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

About Post Author

You may have missed