मधुबनी : कपिलेश्वर नाथ मंदिर जलाभिषेक के दौरान भीड़ ने मचाई भगदड़, 6 से अधिक श्रद्धालु घायल

मधुबनी। बिहार के मधुबनी में प्रसिद्ध कपिलेश्वर नाथ मंदिर में पट खुलते ही भगदड़ मच गई। सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचे थे, जैसे ही मंदिर का पट खुला भीड़ अनियंत्रित हो गई। इस भगदड़ में 6 से अधिक लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए रहिका पीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को डीएमसीएच जबकि दो को मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि की गनीमत रही की एक बड़ा हादसा होते हाते टल गया। दरअसल, तीसरी सोमवारी को बड़ी संख्या में शिवभक्त प्रसिद्ध कपिलेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालु मंदिर का पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सुबह 1 बजे मंदिर का पट खुला, श्रद्धालुओं में जलाभिषेक करने की होड़ मच गई।

भगदड़ की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। वही पूरे मामले पर सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घायल हुए सभी लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी लेकिन हालात को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया।

About Post Author

You may have missed