September 21, 2026

आरा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आरा। कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना बाजार में अपराधियों ने शनिवार की सुबह युवक को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक पचौना बाजार में खड़ा था।

इसी दौरान वहां खड़े दो लोग आपस में लड़ रहे थे। दोनों एक-दूसरे पर गोली चलाने लगे। इसी दौरान एक गोली वहां खड़े युवक को लग गई। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई।

लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस घायल के परिजनों से पूछताछ कर रही है। गोली चलाने वालों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घायल युवक की पहचान पचैना बाजार निवासी जय किशुन पासवान का बेटा वीरेंद्र पासवान(45)है।

You may have missed