पूर्णिया में अपराधी बेखौफ : रात के अंधेर में घर की खिड़की खुलाकर की फायरिंग, बाल-बाल बचे मुखिया संघ के अध्यक्ष

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिलें में अमौर के मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. गुलाम अजहर पर बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वही इस वारदात के बाद परिवार के लोग सदमे में है। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से 2 खोखा भी बरामद किया है। वही यह पूरी घटना अमौर थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत की है। पीड़ित के अनुसार, अपराधियों ने पहले खिड़की नॉक किया। मुखिया ने जैसी ही खिड़की खोली, हथियारों से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि, इस गोलीबारी में मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. गुलाम अजहर बाल-बाल बच गए हैं। पीड़ित मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. गुलाम अजहर ने बताया कि देर रात वह अपने कमरे में सो रहे थे। तभी किसी ने उनकी खिड़की को नॉक किया। वही इसके बाद जैसे ही उन्होंने खिड़की का लॉक खोला, ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलियां किसने और क्यों चलाई अब तक साफ नहीं हो सका है। मुखिया ने बताया कि एक महीने पहले भी उन्हें स्थानीय बाजार में घेरकर जान से मारने की कोशिश की गई थी। उनके ट्रैक्टर से किसी को टक्कर लग गई थी, जिसके बाद कुछ लोग उन्हें जान से मारने के लिए जुट गए थे। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा लिया था। वहीं इस मामले के संबंध में अमौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बरबट्टा पंचायत के मुखिया मो. गुलाम अजहर के घर पहुंची थी। वही मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। वही इस वारदात को लेकर अब तक मुखिया की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed