September 22, 2026

नालंदा में कोर्ट में गवाही देने पर व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

नालंदा। कोर्ट में गवाही देने पर अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि घायल रामेश्वर रविदास का गांव के ही किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा था। जिस व्यक्ति से विवाद  था उसने कोर्ट में गवाही देने से मना किया था। और ऐसा नहीं करने पर बदमाशों ने रामेश्वर रविदास को उस वक्त गोली मार दी जब वह खेत से जलावन लेकर अपने घर लौट रहा था। इसका आरोप अमृत रविदास व अजित रविदास पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

You may have missed