PATNA : राजधानी में निगम कर्मियों की हड़ताल खत्म, शहर की सफाई में जुटे निगमकर्मी

पटना। राजधानी पटना में नगर निगम में चल रही हड़ताल खत्म हो गयी है। वही हड़ताल के खत्म होते ही सफाईकर्मी युद्ध स्तर पर शहर की सफाई में जूट गए हैं। बता दे की हड़ताल समाप्ति के बाद सभी इलाकों में डोर टू डोर वाहन एवं सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा उठाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दे की सभी अंचलों मैं अपने-अपने वार्ड में सफाईकर्मी फिर से कार्य में जुट गए है। वही शहर में हड़ताल के कारण कूड़े का अंबार लग गया था। वही इससे लोग परेशान हैं। बता दे की शहर के कई कॉलोनी में डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं होने के कारण लोग अपना कचरा सड़क पर फेंकने को मजबूर थे। वही निगम का दावा है कि शहर में हड़ताल के बीच भी विशेष साफ-सफाई करायी जा रही थी।

वही सफाई कर्मियों द्वारा रात्रि सफाई के माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा उठाव, सड़कों की धुलाई एवं चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जाएगा जिससे कचरे के कारण दुर्गंध एवं महामारी की समस्या ना हो। वही इसके साथ है जिन वार्डों में भी डोर टू डोर गाड़ियां हड़ताल के दौरान नहीं जा पाए हैं वहां भी सुचारू रूप से व्यवस्था शुरू हो जाएगी। वही पटना नगर निगम के द्वारा दावा किया जा रहा था। कि हड़ताल के दौरान भी कई इलाकों खासकर मेन रोड पर सफा-सफाई करायी गयी। परन्तु इसके बाद भी कई मुहल्लों में कूड़े का अंबार लग गया था। वही हड़ताल कर रहे निगम कर्मियों की कौन-कौन की मांगों पर समहमति बनी इसके बारे में अभी विशेष जानकारी नहीं मिली है। हालांकि निगम की हड़ताल खत्म होने से लोगों ने चैन की सांस ली है।

About Post Author

You may have missed