कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले मदन मोहन: बिहार की जनता की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें

पटना। बिहार कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष मो. सोएब ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कोरोना महामारी के साथ बिहार बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है, ऐसे हालात में कांग्रेस सेवादल की भागीदारी जनसेवा में महत्वपूर्ण हो गयी है। उन्होंने कांग्रेस सेवादल के साथियों से अपील किया कि वे इस त्रासदी की घड़ी में बिहार की जनता की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
डॉ. झा ने कहा कि बाढ़ व विपदा की इस घड़ी एवं कोरोना महामारी काल में भी सेवादल के स्वयं सेवक दिन-रात असहाय एवं लाचार लोगों की मदद के लिये तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश कांग्रेस आपको हरसंभव राहत सामग्री मुहैया करायेगी।
बैठक में कांग्रेस सेवादल के बिहार प्रभारी चंद्रपाल गौतम, आसाम प्रभारी अजय कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, महामंत्री बिपिन झा, रिपुदहन शर्मा, ई. राजेश कुमार, अनामिका शर्मा, रूची सिंह, राज किशोर सिंह, रूबी सिंह, सुभाष प्रसाद सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस सेवादल के स्वयं सेवक मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed