दरभंगा में इलाज कराने अस्पताल पहुंची महिला से कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म, फिर जानें क्या किया
दरभंगा। जिले में इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला के साथ कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया व घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराई है जिसके बाद एसडीपीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महिला की अचानत तबीयत खराब हो गई थी तो वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। यहां मदद करने के नाम पर कंपाउंडर ने उसे नशे की दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने इसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी का नाम रंजीत राम बताया जा रहा है।
आरोपी इसके बाद पीड़िता को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। तंग आकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में एफआईआर कराई है। एफआईआर में उसने आरोपी पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।