पटना में छठ महापर्व के दौरान बढ़ेगी ठंड; गिरेगा तापमान, रहेगा कुहासा

पटना। पटना समेत कई जिलों में सुबह और रात में कनकनी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 20 नवंबर के बीच थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। 19 और 20 नवंबर को बिहार के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जैसे-जैसे बिहार में छठ महापर्व नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बिहार के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में बिहार में तेजी से तापमान गिरेगा और राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। हालांकि सामान्य तौर पर मौसम अच्छा रहेगा। मौसम खुशगवार रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुहासा देखने को मिलेगा। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में ठंड आ गई है। सुबह और रात में कुहासा के साथ ठंड का भी एहसास हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हुआ। इसकी वजह से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान यहां मौसम शुष्क रहेगा। यहां अधिकांश हिस्सों में कोहरे छाए रहेंगे। इसके साथ ही धीरे-धीरे ठंड बढ़ती रहेगी ।तापमान में लगातार गिरावट से ठंड में और वृद्धि होगी। वहीं छठ महापर्व को लेकर भारतीय मौसम विभाग की ओर से विशेष बुलेटिन जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के विभिन्न जिलों का अधिक तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं 19 और 20 नवंबर को बिहार के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, छठ पूजा के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
पटना में कैसा रहेगा अर्घ्य के दौरान मौसम
वही पटना की बात करें तो 19 नवंबर को पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाया रहेगा। आसमान में बादल भी नजर आएंगे। हालांकि दोनों दिन यानी 19 और 20 नवंबर को बारिश होने की कोई भी संभावना व्यक्त नहीं की गई है। 19 नवंबर को 06.09 बजे सूर्योदय होगा और 17.00 बजे सूर्यास्त होगा। 20 नवंबर को सुबह 6:10 बजे पर सूर्योदय होगा और शाम 4:59 पर सूर्यास्त होगा। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 18-20 के बीच रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। छठ पर्व को लेकर जारी बुलेटिन के अनुसार बिहार के विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान छठ पर्व के दौरान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार छठ पर्व के दौरान प्रदेश की सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

About Post Author

You may have missed