प्रदेश में 3 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठंड, हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी

पटना।  बिहार में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सात दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान बढ़कर लगभग दोगुना हो गया। इस ठंड में राजधानी समेत बिहार के कई जिलों में सुबह में घना कुहासा के बाद दिन में अच्छी धूप खिल रही है। इसके चलते बिहारवासियों को दिन में हल्की गर्मी का भी एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल कड़ाके की ठंड नही पड़ेगी। साथ ही नए साल के शुरुआत में ही बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 3 जनवरी को बारिश के संभावना जताई है। बारिश होने के बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगा। जिसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। बिहार के कई जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.7 और अधिकतम 25.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार पटना में सुबह में कुहासे के बाद दिन में धूप खिली रहेगी। अभी कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि राज्य का औसत अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 26.8 न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री बना रहा। जबकि, भागलपुर का अधिकतम तापमान 24.4, न्यूनतम तापमान 13 रहा। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 14.3 है।

About Post Author

You may have missed