पटना समेत पूरे बिहार में शीतलहर का कहर जारी; दिन में तापमान 7 डिग्री तक गिरा, 10 जनवरी तक राहत नहीं

पटना। बिहार के सभी हिस्से में शीतलहर जैसी स्थिति है। बिहार के 30 जिलों में कोल्ड डे है। जबकि पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सुपौल, शेखपुरा, फारबिसगंज, बांका सहित 10 जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे रहा। पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री से कम 15 डिग्री और रात का 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे बिहार में अधिक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस दौरान हवा की रफ्तार दो से चार किलोमीटर प्रति घंटा की वृद्धि हुई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्से में 8 से 13 किमी की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही है। ठंड हवाओं के प्रभाव से बिहार में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान है। 11 जनवरी तक उत्तर बिहार में घने कोहरे का असर होगा।
पहाड़ों पर बर्फबारी होने से बढ़ रही ठंड, 10 जनवरी तक राहत नहीं
जम्मू-काश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम और पूर्व उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार तक मौसम पूरी तरह से शुष्क है। इसके प्रभाव से पहाड़ों से चलने वाली हवाएं तेज रफ्तार से दिल्ली होते हुए बिहार तक आ रही है। इसके असर से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। तेज हवाओं का प्रभाव सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक है। वह मौसम विभाग ने आगामी 18 जनवरी तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। वही बताया जा रहा हैं कि लगातार पछुआ हवा प्रतिचक्रवात और वायुमंडल में नमी अधिक होने के कारण दिन का तापमान सामान्य से 7-10 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। इसके कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इसके आगामी दो-तीन दिनों तक बनी रहने की संभावना है। वहीं उसके बाद मौसम में कुछ परिवर्तन आ सकता है। तापमान बढ़ सकता है। बताया गया कि 2-3 दिनों तक मौसम में बदलाव की नहीं है। उसके बाद दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 13-16 और न्यूनतम 6-8 के बीच रह सकता है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।

About Post Author

You may have missed