September 17, 2026

पहाड़ों पर बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ी ठंड; पटना में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पटना। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आज से बिहार के मौसम में भी बदलाव नजर आ रहा है। गुरूवार को राजधानी और उसके आस- पास के इलाकों में रूक- रूक कर सुबह से बारिश देखने को मिल रहा है। बारिश वाला मौसम का यह मिजाज 23 फरवरी तक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने ओला वृष्टि को लेकर संबधित जिलों के किसानों को सचेत किया है। वहीं राजधानी समेत प्रदेश के उत्तरी भागों में वर्षा, मेघगर्जन, आंधी-पानी का असर देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश होने के आसार हैं। दिन भर बादलों के छाए रहने से प्रदेश के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पटना में सुबह में तेज हवा के साथ बारिश के बाद दिन में धूप खिली। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को उत्तर बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, विक्षोभ का प्रभाव कम होने पर 23 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह तात्कालिक अलर्ट जारी कर पटना, गया, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और ठनका के आसार जताए हैं। उत्तर एवं पूर्वी बिहार के अन्य जिलों में मौसम बिगड़ सकता है।

You may have missed