PATNA : आज से सीएम नीतीश का जनता दरबार शुरू, लोगों की शिकायतों पर लगा रहें विभाग के अधिकारियों को फटकार

पटना। पटना में कुछ महीनों के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम आज से फिर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं और सुबह 11:00 बजे से जनता दरबार सचिवालय स्थित संवाद के बगल में किया किया जा रहा हैं। यहाँ सीएम नीतीश आज कई विभागों से जुड़े मामलों पर जन सुनवाई कर रहें हैं। वही जनता दरबार कार्यक्रम में उनके साथ कई विभागों के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद हैं, इस दौरान जिन लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है और जिन्हें पहले से ही जनता दरबार के लिए वक्त मिल चुका है वह सीएम के सामने अपनी शिकायत और बात रख पाएंगे। जनता दरबार कार्यक्रम में आने वाले फरियादियों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य रखा गया है। टेस्टिंग के बाद ही इन सभी को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति होगी।

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश आज स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, सूचना प्रावैधिकी, कला संस्कृति ए‌वं युवा, वित्त, श्रम संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामले से जुड़े मामलों को सुन रहें है। वही आज सबसे ज्यादा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें आ रही है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में उनके साथ कई विभागों के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद हैं। नीतीश कुमार बड़े ध्यान से सबकी बातें सुन रहे हैं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल फ़ोन कर मामले को देखने की बात कर रहे हैं। काम में विलम्ब होने पर नीतीश कुमार अधिकारियों को फटकार भी लगा रहे हैं।

इसके पूर्व जनता दरबार कार्यक्रम को बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के कारण स्थगित कर दिया गया था। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र तकरीबन सवा महीने तक चला। 25 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक बजट सत्र का आयोजन किया गया था। अब मुख्यमंत्री एक बार फिर लोगों के बीच मौजूद होंगे। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जनसंवाद कार्यक्रम भी किये थे। वही अब सीएम नीतीश कुमार आज एकबार फिर से जनता दरबार में लोगों की फरियाद और शिकायतें सुन रहे हैं।

About Post Author

You may have missed