CM नीतीश के विकास मॉडल को जन-जन तक पहुंचाना हमारा परम कर्तव्य : JDU

  • पांच जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

पटना। जदयू मुख्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पांच जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों के साथ संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में नालंदा, रोहतास, मधेपुरा, भोजपुर एवं गया के जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष सम्मिलित हुए। इस दौरान पार्टी के सम्मानित साथियों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए उन्हें आने वाले 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत, एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की निचली इकाई तक सशक्त बनाने के लिए धरातल पर कार्य करने का दिशा निर्देश दिया गया। विदित हो कि संगठन को धारदार बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों के साथ लगातार समीक्षा बैठक की जा रही है। इससे पहले दो समीक्षा बैठकें की जा चुकी है।
इस मौके पर श्री कुशवाहा ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल को जन-जन तक पहुंचाना हमारा परम कर्तव्य है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी साथियों से अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के दिशा निर्देशों का पालन कर संगठन की मजबूती एवं विस्तार मजबूती से काम करना आवश्यक है। उपरोक्त दोनों बिंदुओं के प्रति संकल्पित होकर जमीनी स्तर पर कार्य करने से संगठन अपने उद्देश्य के अनुरूप सफलता प्राप्त कर सकेगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को अपने प्रभार वाले जिलों में मजबूती से जमीनी स्तर पर कार्य करने को कहा, तभी आने वाले दोनों चुनाव में पार्टी अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी और तब हम सब लोग को अपने मकसद में कामयाबी हासिल होगी।
इस बैठक में विधायक हरिनारायण सिंह, जितेन्द्र सिंह, कौशल किशोर, कृष्ण मुरारी शरण, नरेन्द्र नारायण यादव, निरंजन मेहता, राष्ट्रीय सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह, मुख्यालय उपाध्यक्ष डॉ. नवीन आर्य चंद्रवंशी, मृत्युंजय कुमार सिंह, मुख्यालय सचिव मनीष कुमार एवं वासुदेव कुशवाहा, पूर्व मंत्री अशोक सिंह, जयकुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, पूर्व विधायक चन्द्रसेन प्रसाद, ललन पासवान, वशिष्ठ सिंह, प्रभुदयाल राम, प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल एवं नागेन्द्र चन्द्रवंशी मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed