पटना भ्रमण को निकले सीएम नीतीश : डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण, बोले- बचे काम को जल्द पूरा करें
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना भ्रमण पर निकले है। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। वही इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन केंद्र के हर हिस्से का निरीक्षण किया व अधिकारियों को निर्माण का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वही पटना के लॉ कॉलेज कैम्पस में बन रहे भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। हालांकि, इस दौरान विभागीय मंत्री तेजप्रताप यादव मौजूद नहीं थे। वही इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी, वन पर्यावरण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी, पटना DM चंद्रशेखर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहें। वही मुख्यमंत्री नीतीश ने निर्माण कार्य को तेज करने की बात कही व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। गंगा नदी के किनारे बन रहे देश के पहले बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान का आज मुख्यमंत्री नीतीश ने जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बता दे की यह पिछले 3 वर्षों से बन रहा है। ऐसे में सीएम आज खुद इस निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने पहुंचे।


