जेपी के सत्ता परिवर्तन संघर्ष जैसी स्थिति अभी संभव नहीं

पटना सिटी। श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति और प्रगतिशील कायस्थ समाज के द्वारा लोकनायक जयप्रकाश जी की जयंती पर कहा कि जेपी ने सत्ता परिवर्तन किया, मगर उसमें भागीदार नहीं बने। वर्तमान जेपी जैसा सत्ता परिवर्तन का आंदोलन नहीं दिखता। इसमें संदीप चंद्रा, लाला प्रकाश, सुदामा सिन्हा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, महासचिव संजय कुमार सिन्हा, हरिहर सिन्हा, पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र प्रसाद मुन्ना, संजीव सिन्हा आदि ने विचार रखा। उधर सम्पूर्ण क्रांति मंच के द्वारा भद्र घाट में जेपी जयंती की अध्यक्षता ब्रह्मदेव पटेल ने की। पूर्व पार्षद लल्लू शर्मा, ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू ने कहा कि जयप्रकाश जी स्वतंत्रता सेनानी, देशभक्त और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने देश को बेहतर नेतृत्व दे सत्ता परिवर्तन कराया। आंदोलन में जेल गए विरेन्द्र तिवारी, अमरनाथ गुप्ता, दीनानाथ प्रसाद, मोहन गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजू कर्ण, दयानंद प्रसाद, प्रेम चौधरी आदि मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed