चिराग पासवान ने पूछा-लालू से क्यों हाथ मिलाए थे सीएम नीतीश कुमार,प्रदेश की राजनीति में तूफान का आगाज

पटना।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक प्रहार किया है।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीधे शब्दों में सीएम नीतीश कुमार से पूछ लिया की आखिर 15 वर्षों तक जिनके बारे में जंगलराज की चर्चा करते रहते हैं।उनके साथ 2015 में सरकार क्यों बनाई?चिराग पासवान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखा देने का आरोप भी लगाया।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के राजनीतिक बयानों ने प्रदेश की राजनीति में सरगर्मियां बेहद बढ़ा दी हैं।इतना ही नहीं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि 2013 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बार-बार धोखा देने वाले अभी भी प्रदेश में कांग्रेस- राजद महागठबंधन के साथ मिलकर बनाए गए सरकार के आधार पर अपनी एजेंडा चला रहे हैं।चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समय आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर चले गए थे।मगर लोजपा 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार के कार्य में कुछ कमी है तो वह उससे अवगत कराते रहेंगे।इसे आलोचना नहीं समझा जाए।उल्लेखनीय है कि कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके चिराग पासवान आज पटना पहुंचे थे।आनन-फानन लोजपा की बैठक आहूत की गई थी।जिसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी।उम्मीदों के परे जाकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक बार फिर जदयू तथा सीएम नीतीश कुमार को आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा के सीएम नीतीश कुमार 15 साल बनाम 15 साल का चुनावी एजेंडा बनाने में लगे हैं।अगर लालू यादव वाकई जंगलराज वाले थे तो फिर उन्हीं के साथ मिलकर 2015 में सरकार क्यों बनाई। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए का संयुक्त एजेंडा चलेगा ना कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का।चिराग पासवान इतना में नहीं रुके उन्होंने कहा कि सीएए- एनआरसी मुद्दे पर भी सीएम नीतीश कुमार ने राजग में शामिल सभी दलों को विश्वास में लिए बगैर विधानसभा से प्रस्ताव पारित करवा लिया था।चिराग पासवान ने कहा कि प्रदेश में जो भी काम हो रहा है, वह केंद्र सरकार के बदौलत हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अरबों की धनराशि स्वास्थ्य सेवा को सुधारने के लिए दी जा रही हैं।मगर इसके बावजूद बिहार सरकार के अस्पताल में क्या हालत है यह बताने की जरूरत नहीं है।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बाढ़ तथा विधि व्यवस्था के मामलों को लेकर भी नीतीश सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सारे गरीबों को मुफ्त दे रही है। मगर प्रदेश के किसी गांव में सही ढंग से अनाज वितरण नहीं हो रहा है।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की चर्चा की।उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए फिलहाल टाल देना चाहिए। समझा जा रहा है कि जदयू में नंबर 2 माने जाने वाले सांसद ललन सिंह के द्वारा चिराग पासवान को कालिदास कहे जाने वाले बयान को लेकर अब चिराग पासवान के तरफ से सीएम नीतीश कुमार पर राजनीतिक हमला बोला जा रहा है।

About Post Author

You may have missed