बाढ़ में राजद नेत्री मधु सिंह का द्वारा धुआंधार जनसंपर्क अभियान,कहा बाढ़ का सर्वांगीण विकास ही मेरा लक्ष्य

बाढ़।बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के पंडारक प्रखंड के कई गांव में राजद नेत्री मधु सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया।इस जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद नेत्री मधु सिंह ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानना चाहा।उन्होंने बताया कि कई गांव में प्रचार अभियान के दौरान ज्ञात हुआ कि वहां आम जनजीवन अभी भी कई मुसीबतों से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने शिकायत किया है कि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू कभी भी इन गांव में सुध लेने के लिए नहीं आए हैं।जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद नेत्री मधु सिंह को आम लोगों का भरपूर समर्थन मिला।इस दौरान राजद नेत्री मधु सिंह ने कहा कि पंडारक प्रखंड के कई गांव के लोगों ने बताया की जब आपके श्वसुर स्वर्गीय भुनेश्वर सिंह पप्पू बाढ़ के विधायक थे।तब हमारे गांव में आम जनता के हर कठिन परिस्थिति में मदद किया करते थे।इतना ही नहीं लोगों ने बताया कि स्वर्गीय भुनेश्वर सिंह पप्पू कमोबेश सभी गांव का दौरा करते थे। समय-समय पर विकास कार्यों का निरीक्षण करते थे।लोगों ने बताया कि अभी भी गांव में जो भी विकास कार्य हुए हैं।वह उन्हीं के द्वारा करवाए गए थे।राजद नेत्री मधु सिंह ने कहा कि बाढ़ की जनता उन्हें मौका देती है।तो वह भी अपने स्वर्गीय स्वशुर के भाति जी जान से जनता की सेवा करेंगी। उन्होंने कहा कि अपने ससुर से ही उन्हें आम जनता की सेवा करने की प्रेरणा मिली थी।राजद नेत्री मधु सिंह बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहीं हैं।मधु सिंह के समर्थन में कई स्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राजद नेत्री मधु सिंह ने कहा कि विगत 15 वर्षों से बाढ़ में विकास के कार्य लगभग ठप से हैं।आम लोगों के जन जीवन में कठिनाइयों का अंबार लगा हुआ है।मगर यहां के जनप्रतिनिधि को इसकी कोई सुध नहीं है। उन्होंने कहा है कि उनका मकसद है की बाढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।

About Post Author

You may have missed