September 23, 2026

PATNA : LJP (R) का 21वां स्थापना दिवस समारोह होगा ऐतिहासिक, चिराग पासवान ने की बैठक

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में मंगलवार को पटना के श्रीकृष्णापुरी आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में चिराग ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर बिहार के सभी जिला, पंचायत, प्रखंड के कार्यकर्ता-पदाधिकारी मौजूद होंगे। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना 2000 में हुई थी, 28 नवंबर को पार्टी का 21वां स्थापना दिवस पटना के बापू सभागार में ऐतिहासिक होगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में लगभग 25000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति होगी।
बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे, संगठन मंत्री संजय सिंह के अलावा पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे।
वहीं पार्टी के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने बताया कि पूरे पटना को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। पटना में 100 से 150 तोरण द्वार बनाए जाएंगे, होर्डिंग-बैनर से पूरी राजधानी को पाट दिया जाएगा।

You may have missed