नीतीश के महाराष्ट्र दौरे का चिराग ने की आलोचना, कहा- कुर्सी के लिए किस से हाथ मिला सकते है मुख्यमंत्री

पटना। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महाराष्ट्र दौरा और मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की घोर आलोचना की है। वही चिराग ने कहा है कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार को बिहारियों के मान-सम्मान से कोई लेना-देना नहीं है। वह कुर्सी के लिए उन लोगों से भी हाथ मिला सकते हैं, जिन्होंने बिहारियों को अपने घर में जलील किया है, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत जैसे सफल अभिनेता के परिजनों को न्याय से वंचित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वही आगे चिराग ने कहा है कि जिन्होंने बिहारियों का अपमान किया, गौबर का कीड़ा कहा, जो बिहारियों से नफरत करते थे माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी उन्हीं लोगों से मिलने मातोश्री जाएंगे। वही आगे चिराग नें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कों वह दृश्य भी याद कराया जब महाराष्ट्र में बिहारियों को बेरहमी से पीटा जा रहा था, जब बिहारियों के सब्जी ठेलों को पलट दिया जा रहा था और बिहारियों को बाहरी कह कर मारा जा रहा था। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार जी अपने स्वार्थ के आगे सब कुछ भूल चुके हैं और विपक्षी एकजुटता का बहाना करके उन्हीं लोगों की शरण में जा रहे है, जो बिहारियों को पसंद नहीं करते। वही चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि जब आप महाराष्ट्र जा ही रहे हैं, तो उनसे एक बार जरूर सवाल कीजिएगा कि बिहार के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को अब तक न्याय क्यों नहीं मिला? जिस वक्त यह घटना हुई थी तब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी ही थे। चिराग ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जब बिहारियों का अपमान भूल सकते हैं, तो आने वाले चुनावों में बिहारी भी उन्हें भूलने में परहेज नहीं करेंगे।

About Post Author

You may have missed