नवादा में स्कूलों के नए सत्र में एक लाख बच्चों को मिलेगी नई किताबें, 2.5 लाख पुस्तक किए गए ऑर्डर

नवादा। बिहार के नवादा जिले में नए शैक्षिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति शुरू हो गई है। जिले में बच्चों को दिए जाने के लिए करीब एक लाख किताबें विभिन्न प्रखंडों में प्रकाशक की ओर से भेजी जा चुकी है। इस बार ये उम्मीद जताई जा रही है कि सत्र शुरू होते ही बच्चों के हाथों में किताबें मौजूद रहेंगी। जिले में कक्षा तीन, चार, छह और सात व आठ के लिए करीब ढ़ाई लाख पुस्तकों का आर्डर प्रकाशक को दिया गया था। इसके बाद प्रकाशकों की ओर से किताबों की छपाई कर जिले को भेजी जा रही है। पिछले साल तक बच्चों को किताब मिलने में अधिक समय लग रहा था। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी।
एक लाख किताब को कराया गया उपलब्ध
जिला शिक्षा विभाग की ओर से करीब ढाई लाख किताबों का डिमांड भेजा गया था। जिसमें अभी तक करीब एक लाख किताबें जिले को उपलब्ध हो चुकी है। अभी बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन 20 मार्च से होना है। उसके बाद 31 मार्च तक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद जो बच्चे परीक्षा में बेहतर ग्रेड लाएंगे। उनका अगली कक्षा में नामांकन कर किताबें उपलब्ध कराई जाएगी।
कक्षा आठ की किताब नहीं हुई उपलब्ध
जिले को जो अभी तक एक लाख किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। उसमें कक्षा तीन, चार, पांच ,छह और सात की किताबें शामिल हैं। अभी कक्षा आठवीं की किताबें नहीं आई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले लॉट में आठवीं की भी किताबें मिल जाएंगी। किताबों को बीआरसी तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद वहां से विद्यालयों में आपूर्ति की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार समय से पहले ही किताबें उपलब्ध हो जाएंगी।

About Post Author

You may have missed