छत्तीसगढ़ में आज रोड शो करेंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ और रघुवर की भी होंगी सभाएं

अमृतवर्षाः छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। राजनीतिक दल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। मतदाताओं को लुभावने की कवायद हर तरफ से तेज है। बीजेपी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में रोड शो करेंगे।
अमित शाह शनिवार को तीन विस में सभाएं करने के साथ राजधानी की चारों विधानसभा सीटों के लिए रोड शो करेंगे।केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की भी सभाएं होंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह वैशालीनगर में रोड शो करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री की पांच विस में सभाएं भी होंगी।दूसरे चरण के मतदान के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार सभाएं लेने के साथ रोड शो कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रायपुर आगमन हो रहा है।राजधानी की चार सीटों पर अब तक किसी बड़े स्टार प्रचारक की कोई सभा नहीं हुई। राजधानी की सीटों के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भरोसा जताया है। भाजपा का इस बार सभी चारों सीटें जीतने का लक्ष्य है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को दोपहर 1 बजे दिल्ली से रायगढ़ पहुंचेंगे। श्री शाह दोपहर 1.40 बजे विद्यालय मैदान पत्थलगांव, दोपहर 2.50 बजे पुट्ठा मैदान खरसिया, शाम 4.10 बजे मिशन ग्राउंड रत्नाबांधा धमतरी में आमसभाओं को संबोधित करने के बाद रायपुर में रोड शो करेंगे, जिसमें रायपुर विधानसभा के चारों प्रत्याशी शामिल होंगे।
राजनाथ सिंह और रघुवर दास भी करेंगे सभा

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे दिल्ली से रायगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर 1 बजे रायगढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे वे रामानुजगंज विधानसभा के बलरामपुर में, दोपहर 3 बजे मनेंद्रगढ़ में और चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा में शाम 4 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास सुबह 11.10 बड़ेपुरदा (विधानसभा साजा), दोपहर 12.30 बजे ग्राम परपौंडी, दोपहर 2.15 बजे हाईस्कूल मैदान बरमकेला (विधानसभा सारंगढ़) व शाम 4 बजे भखारा विधानसभा कुरुद में आमसभाओं को संबोधित करेंगे।

About Post Author

You may have missed