भाजपा नेताओं को झूठ बोलने और जनता को ठगने का दिल्ली में दिया जाता प्रशिक्षण : उमेश कुशवाहा

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद से ही शुरू हुआ बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में आज JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को दिल्ली में झूठ बोलने की घुट्टी पिलाई जाती है और साथ में जनता को बरगलाने व ठगने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि BJP वाले शर्म, लज्जा और सिद्धांतों को दरकिनार कर पूरे आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलते हैं। वहीं, उमेश कुशवाहा ने गृह मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि BJP के झूठ का एक ताजा उदाहरण कल लखीसराय में जनता को दिखा होगा कि किस प्रकार से अमित शाह जी बेहिसाब जुमलों का बौछार कर रहे थे। आगे उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार व देश की जनता ने स्पष्ट देखा कि देश के गृह मंत्री किसी प्रदेश में जाकर राज्य सरकार के विकास कार्यों पर अपने नाम का मोहर लगा रहें है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इतने दिनों से राजनीतिक जीवन में सक्रिय है मगर हमें स्मरण नहीं है कि अपने देश का कोई भी गृह मंत्री इस तरह की ओछी हरकतें और सर्वजनिक मंच से फर्जी बातें कहता हो। उन्होंने कहा की मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, हर घर नल योजना राज्य सरकार के प्रयासों का परिणाम है, मगर अमित शाह का बर्ताव और बेचैनी यह दर्शाता है की सत्ता गवांने के भय से भाजप के लोग पूरी तरह से विचलित हो चुकें हैं। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि BJP का आलाकमान चाहे जो मर्जी हतकंडे अपना ले मगर 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के अंदर भाजपा का खाता खुलना नामुकिन है। इनकी मानसिकता बिहार की जनता समझ चुकी है, केन्द्र सरकार में बिहार से जितने भी मंत्री और BJP के सांसद है उन्होंने बीते 9 वर्षों में बिहार के लिए एक आने का भी काम नहीं किया है। उन्होंने ने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री इस बात का जवाब दें की बीते 9 वर्षों के कार्यकाल में उनके विभाग द्वारा बिहार के कितने जनता को सीधा लाभ हुआ है? या फिर बिहार के किस हिस्से को उन्होंने अपने संसद कोष से कायाकल्प करने का काम किया है? कुशवाहा ने साफ कहा कि मोदी सरकार के द्वारा बिहार और देश की जनता को ठगने का खेल 2024 में बंद होने वाला है।

About Post Author

You may have missed