PATNA: भीषण गर्मी के कारण प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, डीएम का निर्देश जारी

पटना। बिहार में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी का असर स्कूलों पर भी पड़ रहा है। बिहार में भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गयी है। अब सभी प्राइवेट स्कूल सुबह 7 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक चलेंगे। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने यह निर्देश जारी किया है। इससे पहले सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों का समय बदला गया था अब प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग भी बदली गयी है।
सरकारी स्कूल सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक चल रहे हैं। अब प्राइवेट स्कूल का समय भी चेंज कर दिया गया है। सभी प्राइवेट स्कूल सुबह पौने आठ बजे पौने 12 बजे तक चलेंगे। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किए गये है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने यह निर्देश जारी किया है। डीएम ने आमलोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में नहीं निकलने की अपील भी की है।

About Post Author

You may have missed