राजद नेता मृत्युंजय तिवारी का BJP को खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो बिहार में यात्रा करके दिखाएं

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हैं। जहां वो बिहार का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर CM की तरफ से जबसे यह यात्रा शुरू की गई है, तबसे विपक्ष के तरफ से लगातार हमला बोला जा रहा है। CM की इस यात्रा पर BJP लगातार बयानबाजी कर रहा है। विपक्ष के बयान पर RJD ने करारा पलटवार किया है। बता दे की RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि BJP में हिम्मत है तो उनके नेता बिहार में यात्रा करके देखें। RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि BJP केंद्र में भी थी और बिहार में भी, जब वह सरकार थी। उस समय में एक पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं बना सका। तो फिर उनके नेता क्या बोलेंगे। वही उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया है और अभी भी तो समाधान यात्रा पर हैं। लगातार जनता से बात कर रहे हैं, जो योजना उन्होंने दिया है। उस पर समीक्षा कर रहे हैं और लगातार बिहार के विकास को लेकर ही वह इस तरह का यात्रा करते हैं। वही बावजूद इसके BJP के लोग इसको लेकर जिस तरह का बयान बाजी कर रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत है। वही आगे मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि BJP के कोई भी नेता में हिम्मत नहीं है कि वह ऐसे ही जनता के बीच जाकर बताने का काम करें कि उन्होंने बिहार के लिए क्या कुछ किया है।


क्योंकि उन्होंने कभी भी बिहार के लिए नहीं सोचा है। सिर्फ धर्म, मजहब के नाम पर उन्होंने राजनीति की है और लोगों का वोट लिया है। जनता सब जान चुकी है कि BJP के लोग जुमलेबाज हैं। आरजेडी नेता ने कहा कि लेकिन एक बात हम कह देना चाहते हैं कि अब BJP कभी भी फिर से शासन में नहीं आ सकती है। जिस तरह से लोग मरने के समय में राम का नाम लेते हैं। ठीक उसी प्रकार BJP के नेता वैसे ही राम के नाम ले रहे हैं, क्योंकि अब उनके शासनकाल का अंतिम दिन आ रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा गुरुवार से शुरू है। 5 जनवरी से 7 फरवरी तक CM की यह यात्रा चलेगी। समाधान यात्रा की शुरुआत 5 जनवरी से पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर के दरुआबारी गांव से हुई। इसके बाद CM बेतिया और सीतामढ़ी गए। समाधान यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर पहुंचे। सीतामढ़ी से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच CM नीतीश कुमार शिवहर जिला के पिपराही प्रखंड के बसहिया शेख गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी विकास योजनाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।