PATNA : बस पकड़ने जा रही महिला के साथ चेन स्नैचिंग, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
पटना। राजधानी पटना में विक्रम में बस पकड़ने जा रही महिला से बदमाशों शुक्रवार की शाम चेन छीन लिया। मोटरसाइकिल से आए बदमाशों ने आराम से महिला का चेन छीन कर फरार हो गये। घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विक्रम थाने को दी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम विक्रम बस स्टैंड के नजदीक एक महिला बस पकड़ने जा रही थी। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए दो मोटरसाइकिल सवार महिला के नजदीक पहुंचे और उनके गले का चेन छीन कर फरार हो गए।
वही घटना के बाद महिला पूरा जोर जोर से चिल्लाने लगी। इसके बावजूद भी किसी ने चोर को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। सोने का चेन छीनकर बदमाशों मोटरसाइकिल से आराम से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल से उसके नजदीक आए और गले का चेन झपटा मारकर फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में लोगों ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकालकर स्थानीय थाना को सौंप दिया है।